Wednesday, 28 July 2021

#डर भगाते बाजार के उपकरणों में एक यन्त्र और - काली डायन

 अभी 5-6 दिन पहले भैया ये सोया लाए  क्या गज्जब नाम है "काली डायन " 5 रूपए के इस सोया पैक में 5-

काली डायन 



    👱बच्चों के 5-10 रूपए वाले पैकेट बंद खाद्य पदार्थ जिन्हें बनाने वाले बच्चों को लुभाने के भागीरथी प्रयास करते आए हैं इन्ही में से एक नया उत्पाद आया है जिसका वर्णन इस लेख में किया गया है। लेख लिखने तक ये न तो यू ट्यूब पर था न ही कहीं और ढूँढने से मिला।

        10 रूपए की कीमत का ही वॉल पैन भी है। आप भी समझ गए होंगे ,बाजार में उतरो तो चाहे "मीनिंग लैस" ही हो पर कुछ अलग या बेहूदा करो तभी जल्दी हाइलाइट होंगे नहीं तो घाटे में चलाते रहो व्यापार " हमारे यहाँ के गौसेवा के जैसे " हम गाय चाहे दूध दे रही है या नहीं पर उसके खाने-पीने का समान ध्यान रखते हैं। लोग आग्रह करके गायों को हमारे यहां मात्र सेवा के लिए छोड़ जाना चाहते हैं जो खाली गाय को नहीं पाल सकते। सड़क पर घूमती जर्जर गाय के साथ सेल्फी लेकर इंस्टाग्राम ,फेसबुक आदि पर डालने के पक्षधर लोग केवल अपनी खोखली प्रसिद्धि को बनाए रखना चाहते हैं वास्तविकता में इस कार्य में अपना समय-धन और मेहनत देने वाले काम ही हैं। व्यापार और सेवा में अंतर समझना जरूरी है।

             💁लेकिन इसका एक दूसरा पक्ष भी है -हालाँकि अब बच्चे बहुत -बहुत ज्यादा स्मार्ट हैं 3rd -6th कक्षाओं तक के बच्चे भी आज परियों की कहानी नहीं वरन भूत -चुड़ैल आदि की कहानी सुनना चाहते हैं। फिर भी ,इनसे छोटे बच्चों का डर खतम करने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है कि अब "डायन "से डरने की जरूरत नहीं क्योंकि बच्चे ने डायन को खा लिया। ऐसा मैं इसलिए कह सकती हूं क्योंकि मेरे पास एक ठोस सुबूत है।

            🐘मेरी मम्मी बचपन में हाथी से बहुत डरतीं थीं। हाथी के ऊपर दोनों ओर लटकते पीतल के घंटों(जैसे मंदिरों में लटके होते हैं ) की टन-टन बहुत दूर से सुन लेतीं थीं,आवाज सुनते ही वो घर में अपने हिसाब से किसी सुरक्षित स्थान पर छुप जातीं  और जब वो हाथी वाला हाथी को ले कर चला जाता उसके भी काफी देर तक वो बाहर नहीं आतीं।घरवालों को जब ये सिलसिला खतम होते नहीं दिखा तो उनके चाचा जी ने उन्हें दीपावली के समय आने वाले "खांड़ के खिलोने वाला हाथी " खिला दिया और उनको समझाया कि अब मत डरना कभी !क्योंकि तुमने तो हाथी खा लिया जैसा छोटे बच्चे करते हैं मम्मी ने भी अपने हिसाब से उस समय, उस खांड़ के हाथी का विश्लेषण किया होगा और अपने चाचा जी की बात को सही मान लिया।

           घंटों की टन-टन बहुत दूर से सुन लेतीं थीं मैंने भी हाथियों से कदमताल करती घंटों की आवाज खूब सुनी है।पर ये मैं आज तक पता नहीं कर सकी कि इन घंटों के लटकने का ठोस कारण क्या है ? हमारी अपनी अटकलें तो कई हो सकतीं है जैसे -

👉 दूर से ही पता चल जाए कि कोई बड़ा जीव आ रहा है। 

 👉 या हाथी वाले बाबा आ रहे हैं और वो कुछ ना कुछ मांगेगे भी और हाथी देखने को भी मिलेगा। 

 👉 या हाथी को कुछ अच्छा लगता हो चलने में आवाज के साथ कदम मिला कर 

 👉 या जिनको डर लगता हो वो पहले ही अपना सुरक्षित स्थान ढूंढ ले हमारी मम्मी की तरह , ऐसे  

      ही और ना जाने कितने ये-वो-सो ..............

         जब हम उत्तर प्रदेश में थे तो हमारे घर से कुछ दूरी पर, मंदिर पर ज्यादातर ऐसे साधू-संत ठहरते थे जिनके पास हाथी होते थे।हमलोग खूब देर तक देखते रहते थे उन हाथियों के क्रिया-कलाप। वो लोग उनको बहुत मोटी-मोटी रोटियां बना के खिलाते थे जिन्हें -अंगा बोला जाता था ,पर तब हमें या हमारे परिजनों को ये डर नहीं था कि हम लड़की हैं। वहां भी जब कभी हाथी वाले बाबा जी आते थे और सबसे चंदा ले जाते थे हाथी को खिलाने के लिए।कुछ लोग स्वेच्छा से खाने के लिए भी देते थे हाथी को। कुछ अपने बच्चों को बिठाते थे हाथी की पीठ पर वो भी शायद अपने बच्चे के मन से हाथी का डर निकालना चाहते होंगे। हो सकता है छोटे बच्चे इतने विशालकाय जीव से सामंजस्य ना बिठा पाते होंगे। और इस बेचारे जीव की त्वचा इतनी अधिक संवेदनशील होती है कि चींटी और मच्छर के काटने से घाव हो जाते हैं सो चलते में अपनी सूंड़ से फूंक-फूंक के कदम रखते हैं। इस सब के साथ सर्कस में खूब देखा है इनको विभिन्न करतब दिखाते हुए। वहां तो जब काली जुलुस या राम बारात आदि जैसी कोई यात्रा निकलती थी तो अलग-अलग तरह से सजे हुए हाथियों को भी सम्मिलित किया जाता था। अब और ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी नहीं तो राजनीति की पार्टी विशेष बुरा मान सकती है। 🙏  

हाथी




          आज भी आप बाजार में देखेंगे कि दीपावली के समय खील -बतासे के साथ ,खांड़ (एक प्रकार की शक्कर )से बने विभिन्न जानवरों ,झुनझुनों, मंदिर ,सितारा आदि की आकृति वाले खिलौने मिलते हैं। पर वर्तमान समय के ज्यादातर बच्चे उस खिलौने को खा कर डर भागने से तालमेल नहीं बिठा पाएंगे हां कुछ  छोटे बच्चे कैसे कुछ चीजों और बातों को अपने अनुसार गढ़ लेते हैं और उसी के अनुसार क्रिया-कलाप करते हैं।आज भी ऐसे बच्चे हैं जो कुछ चीजों से डरते या असमंजस में पड़ जाते हैं। कुकर की सीटी की आवाज ,मिक्सी की आवाज इलैक्ट्रोनिक खिलौने आदि से कुतूहल दिखाते हैं। उस समय से मम्मी ने हाथी से डरना बंद कर दिया। मम्मी हमेशा खिलखिला कर हंस देतीं थीं अपने इस भोलेपन को बताने पर।

खिलौने




 

             देखिए बातों ही बातों में मैंने भी "काली डायन " सोया और खांड़ के खिलौनों का प्रचार-प्रसार कर दिया ,है ना !!!!!!!!!!!! हां आज 09 सितम्बर को जब मैं अपडेट कर रही हूं तब देखा कि इसका विडिओ यू ट्यूब पर डाला गया है। ये भी एक ऐसा स्थान है जहां से नए ट्रेंड्स पता चलते रहते हैं मानव समाज के।

              तो आपने देखा कि बच्चे अपना संसार स्वयं बना लेते हैं उनके सोचने का भी अपना अलग स्तर होता है समय के अनुसार उनके डरने के उपकरण भी बदलते रहते हैं साथ ही भागीरथी प्रयास क्या और कैसे होते हैं समझ पाए होंगे आपने। खाने के साथ में लिखने के लिए पैन वो भी मात्र 10 रूपए में है ना कमाल बात ! 

बताइएगा जरूर।प्रतिक्रिया देने से लेखन और सटीक हो सकता है। 

धन्यवाद !




Saturday, 24 July 2021

#गुलाबो -सिताबो फिल्म और हमारे बचपन के झरोखों से झांकती यादें

 

गुलाबो-सिताबो कठपुतली 



यहां मैंने "गुलाबो -सिताबो"दो पौराणिक पात्रों के बारे में चर्चा की है। कितना सामंजस्य है आज की फिल्म -गुलाबो -सिताबो और इन पात्रों में साथ ही लगभग प्रत्येक राज्य में ऐसी इमारतें और कहानियां मिल जातीं हैं या नहीं ,इसी पर आधारित किया गया है इस लेख को। पढ़ कर प्रतिक्रिया अवश्य दें ये धारणा न बनाएं कि जो लिख दिया वही सत्य है शब्द भी उतने ही सजीव हैं जितने हम और आप। सुधार का विकल्प कभी समाप्त नहीं होता 

         👩बचपन में हमने भी कठपुतली का खेल खूब देखा है हर साल लगने वाली नुमाइश हो या जब -कभी अपने घर या आस -पास के घर के बाहर भी कठपुतली वाले अपना ताम -झाम लगा लेते और खूब पैसे बटोरते। इस सबके साथ पहली बार हमें ,स्कूल में छटी-सातवीं कक्षा में किसी विशेष उद्देश्य से कठपुतली का तमाशा दिखाया गया। मुझे याद नहीं पर, किसी कुरीति को लेकर ही था। बचपन में हम चीजों को देखते हैं कुछ बड़े हो कर अगर मौका होता है तो सोचते हैं और भी फुर्सत हो तो उन चीजों का विश्लेषण करते हैं। उसी की एक कड़ी थी 12वीं कक्षा की दीदियों की फेयरवेल पार्टी उसमें एक नृत्य नाटिका दिखाई गई थी जिसके मुझे केवल एक-दो वाक्य ही याद हैं -" गईं गुलब्बो गईं गुलब्बो  गईं गुलब्बो……. आईं सितब्बो आईं सितब्बो  आईं सितब्बो …….गईं चम्पाकली " मुझे इस सब का क्या मतलब था या है से कोई लेना -देना नहीं रहा।  

         👉पिछले दिनों आई हिंदी फिल्म -गुलाबो -सिताबो देखी तो वो सारी यादें बचपन के झरोखे से मुस्कुरा पड़ी। यूं तो मेरा बचपन भी इस फिल्म की जैसी पुरानी इमारतों के आस -पास बीता है उत्तर प्रदेश में। जहाँ आज भी लोग ऐसे बड़े -बड़े घरों में नाममात्र का किराया देकर रह रहे हैं जिनकी 3-4 पीढ़ियां बीत चुकी हैं वहां घर ही नहीं मंदिर, बड़े-बड़े किले जो अवागढ़ वाले राजा के नाम से विख्यात हैं , जिस सरकारी स्कूल से हम पढ़े वहाँ धूप घड़ी भी थी ,झाड़ू की एक सींक,आया से मांगते और पत्थर की घड़ी के बीचों -बीच बने छेद पर खड़ी करते -जहाँ सींक की छाया पड़ती समझ लीजिये वही बजा होता , वहां पांचवीं कक्षा वाले कमरे में दो बड़े तख़्त पड़े थे उन्हीं पर जूते खोल कर ऊपर बैठकर पढ़ते थे हम। आपको शायद हैरानी हो कि उस कमरे की छत पर ढेरों चमगादड़ उलटे लटके रहते थे और साथ वाली लड़कियां एक दूसरे को ये ज्ञान देने से बाज नहीं आतीं थीं कि "ये चमगादड़ सर पर गिर जाएं तो सारा खून पी कर ही हटते हैं " तो हमसब का ध्यान पढ़ाई में कम और चमगादड़ पर ज्यादा रहता था। इन इमारतों की कहानियां तब तक जिन्दा रहेंगी जबतक कि इनका पुनर्निर्माण नहीं हो जाएगा। एटा का कैलाश मंदिर राजा का ताल , विक्टोरिया पार्क और ना जाने क्या -क्या।       

            फिल्म के शुरुआती दृश्यों में से एक दिलचस्प शीर्षक सन्देश है, जहां सड़क के किनारे कठपुतली को ,दो भड़कीले कपड़े पहने हाथ नचा रहे हैं 2002 में आई एक फिल्म " दिल है तुम्हारा " का गाना -दिल लगा लिया मैंने तुमसे प्यार करके…….  याद होगा उसमें कठपुतियों का रूप दिखाया गया है। अगर पुरानी फिल्मों की कहें तो एक लम्बी लिस्ट मिलेगी आपको जब कठपुतली को बड़े परदे पर नचाया गया हो। “बोल री कठपुतली तेरी कौन संग लागी डोरी नाचे किसके लिए…….”

            गुलाबो-सिताबो की असली कहानी आजादी के बाद के भारत की है। कहानी 1950 के दशक की शुरुआत की है, जब कठपुतली नव-स्वतंत्र देश में मनोरंजन के प्रमुख स्रोतों में से एक था। कठपुतली की कला को अभी तक देश में संग्रहीत नहीं किया गया है। 

            उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नाहरपुर गाँव जो महानायक बच्चन जी भी है ,का एक खानाबदोश परिवार उत्तर भारत के हाथ से बने कठपुतली दृश्य में जाना जाता था। इस परिवार को कठपुतली अवधारणा के योगदान का श्रेय दिया जाता है - जहां सामाजिक संदेशों को कठपुतली प्रदर्शन में बड़े करीने से बुना जाता था।उस समय इलाहाबाद के कृषि संस्थान (वर्तमान प्रयागराज) में काम करने वाले परिवार के एक सदस्य राम निरंजन लाल श्रीवास्तव ने लीनियर वोकेशन में हाथ आजमाने का फैसला किया।

             उन्होंने दो कठपुतली पात्रों - गुलाबो और सिताबो का निर्माण किया, जो एक-दूसरे के शत्रु बन गए। वे एक ही अदृश्य आदमी, सिताबो के पति और गुलाबो के प्रेमी पर लड़ते हैं कहीं-कहीं इसे ननद -भाभी के नाम से भी जाना गया और उनके तर्क ज्यादातर घर के मामलों से निपटते हैं, जबकि दर्शकों को खुश करने के लिए बीच-बीच में रिबल्ड चुटकुले सुनाए जाते हैं।हालांकि, रचनाकार, राम निरंजन ने बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या या दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों पर सामयिक जीवों को शामिल किया। जल्द ही, राम निरंजन ने अपने परिवार के साथ देश की यात्रा शुरू की, हर जगह अपने गुलाबो-सिताबो शो को रखा। सर्दियों की सुबह की चाय के समय में, या  उमस भरी गर्मी की दोपहर में, भीड़ एक दूसरे के गले में बाहें फंसाए  गुलाबो और सिताबो की झलक पाने के लिए तैयार रहती। मुख्य कथानक एक ही रहा, लेकिन दर्शकों द्वारा पूरे मनोरंजन के लिए अलग-अलग उप-भूखंडों को अक्सर निर्माता द्वारा जोड़ा गया। संयमित चरित्र और तीखे संवाद हास्य के साथ अक्सर गुलाबो-सिताबो को खूब ख्याति मिली। 

         1956 में, जब लखनऊ में वयस्क और गैर-औपचारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साक्षरता हाउस की स्थापना की गई, तो यह जल्द ही कठपुतली सहित विभिन्न रूपों और मंचों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के एक प्रसिद्ध कठपुतली युगल बिल और कोरा बेयर्ड ने साक्षर भारत कार्यक्रम के शैक्षिक अनौपचारिक विभाग को ऐसे अनौपचारिक साधनों के माध्यम से साक्षर भारत कार्यक्रम के उद्देश्यों को बनाए रखने में मदद की।राम निरंजन विभाग में शुरुआती टीम का हिस्सा थे, जहाँ उनकी कठपुतली का इस्तेमाल सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया था।

           गुलाबो-सिताबो का प्रदर्शन जल्द ही उत्तर प्रदेश में एक चलन बन गया और छोटे स्तर पर कठपुतलियों की कहानी को अपना कर रोजी -रोटी का जरिया बनाया, कठपुतलियों को आम तौर पर आम की लकड़ी से बनाया जाता है और चमकदार, जीवंत परिधानों में आभूषणों से सजाया जाता है। दोनों के बीच, सिताबो की पोशाक और प्रदर्शन ,गुलाबो की तुलना में कम आकर्षक हैं। कठपुतली शो आम तौर पर ड्रम (ढोलक) और झांझ (मंजीरा)  घुंघरू और एक सीटी के साथ होता है।

तो साहब ये तो बात हुई गुलाबो -सिताबो हैं क्या ?

        इसको आप कुत्ते -बिल्ली का बैर की कहानी या और भी बहुत से उदाहरणों से समझ सकते हैं,हालाँकि अब कुत्ते-बिल्ली के बैर वाला मुहावरा खतम हो रहा है फेसबुक ,इंस्टा आदि पर कुत्ते-बिल्ली की दोस्ती वाले बेहिसाब विडिओ पड़े हुए हैं। आज लोगों के अपने बच्चे भले ना  हों पर वो कुत्ते-बिल्ली जरूर पालेंगे और उनसे मम्मी -पापा कहलवाएंगे । पर मेरा ये दावा है कि आज भी अगर आप कठपुतली का खेल देखेंगे तो आपको जरूर हंसी आ जाएगी जिसकी थोड़ी सी भी उम्मीद आप इस " फिल्म " से नहीं कर सकते है। यू ट्यूब पर आज भी आपको कठपुतली खेल के कई विडिओ मिल जायेंगे जिनमें राजस्थान के ज्यादा होंगे।  

        👌👍पर फिल्म ने एक -दो काम जरूर किये हैं एक तो लोग " गुलाबो -सिताबो " चरित्र को फिर से जानेगे और दूसरा कैसे और कितने लोग पुरानी इमारतों पर कब्ज़ा करके धनवान बने बैठे हैं वो भी या आने वाले समय में कब्जे के इस खेल से कितनी किसकी गति -दुर्गति हो सकती है कोई नहीं जनता। 


             
कैलाश मंदिर 



सबसे बदतर बात या बुरा संदेश इस फिल्म में मेरे हिसाब से तो वही लगा कि कैसे " शारीरिक संबंधो " को और ज्यादा बदबूदार और लिसलिसा बनाया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि कोरोना ने लोगों के घर तोड़े हैं तो जनाव घर नाम की चीज अगर इतनी कच्ची मिट्टी से बानी है कि एक वाइरस उसे तोड़ देता है तो अब तक वो , किसी भ्रम में ही जुड़ा था जो सामने आ गया अच्छा ही है। परेशानियों में ही तो हमारे -आपके धैर्य और हिम्मत की परख होती है।

बाकी सबकी अपनी-अपनी जिंदगी है चाहे जिस चक्की में पीसो।देखिये कोरोना और क्या -क्या करेगा

         आपने इस लेख में कठपुतली कैसे और क्यों बनाई गई ,किसने और कितने समय में बनाई। पुरानी इमारतें या बिना मूल्य चुकाए उपयोग की गई वस्तुओं के परिणाम कैसे हो सकते हैं। शिक्षा ग्रहण करने एवं देने के लिए मानव समाज सदैव संघर्षरत रहता है ये भी आपने देखा।  


धन्यवाद ! जय हिन्द 

Monday, 18 January 2021

#ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी -ये प्रेम नहीं | प्रेम की पराकाष्ठा प्रेम से इतर कुछ नहीं !

 


                               
विवाह बंधन 

💞प्रेम और विवाह दोनों एक दूसरे से अलग हैं सच्चा प्रेम फल की कामना नहीं करता परन्तु विवाह के बंधन में कर्तव्यता का बोध है। इस लेख के द्वारा निर्णय ले सकते हैं कि आपके लिए क्या और कितना आवश्यक है-प्रेम, विवाह या दोनों

 मांसाहार पर आपत्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 18 सितम्बर 2015 को निर्णय देने के लिए कबीरकी साखी का सहारा लिया –

 कबिरा तेरी झोपड़ी गलकटियन के पास,

 जैसी करनी-वैसी भरनी, तू क्यों भयो उदास

    तब मम्मी भी थीं, तो ज्यादा समय नहीं दे पाती थी अभिव्यक्ति के लिए ,मेरे दिमाग में तब भी ये बात आई थी कि जो हमारे लिए न्याय व्यवस्था है उसमें सुप्रीम कोर्ट आखिरी उम्मीद होती है हमारी ,वो भी अगर हमें "साखी " सुना दे या नीति के वचन से चलने को कहे तो फिर कोई वहां जा के क्या करे ? इतने हो हल्ले के बाद बदला कुछ नहीं आज सितम्बर 2021 में जो बदला है कोरोना ने भले बदल दिया। चलिए ये तो फिर भी "मांसाहार और शाकाहार " की बात थी

       💪इससे पहले, "2010 की बात है. सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुनाया था कि -शादी से पहले सेक्स को गुनाह नहीं माना जा सकता है. कारण ये है कि पुराणों में राधा-कृष्ण भी साथ रहते थे और उनके बीच भी एक रिश्ता था।"

ये कौन और कैसे लोग बैठे थे कोर्ट में ,जिनकी ऐसी सोच और इतनी संकीर्ण जानकारी थी

राधा-कृष्ण के बारे में ? जब राधा-कृष्ण साथ थे तब उनकी उम्र कितनी थी पता थी कोर्ट को ?

 एक तरफ आज लोग भगवान को मिथक बताते है ,श्रीराम के होने के प्रमाण मांग रहे हैं वहीं दूसरी ओर राधा और कृष्ण की लीलाओं को अपनी वासनाओं से तौल रहे हैं। मतलब जब अपना मन हुआ मान लिया कि " भगवान है अपना मन नहीं हुआ तो कहीं कोई भगवान नहीं ?

“एक राधा,एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा
अन्तर क्या दोनों की चाह में बोलो
इक प्रेम दीवानी, इक दरस दीवानी

   एक राधा,एक मीरा ...”  इस गीत में, हमें बताया गया है कि कृष्ण,राधा से उतना ही प्यार करते हैं जितना कि वह मीरा से प्यार करते हैं। यहां समस्या यह है कि राधा एक पौराणिक चरित्र है, जो 800 साल पहले रचित जयदेव की गीत गोविंदा से आई है, और मीरा एक ऐतिहासिक राजकुमारी और कवि-संत हैं, जो 400साल पहले राजस्थान में रहती थीं।

        राधा-कृष्ण को बहुत जल्दी समझने की कोशिश करने में कुछ नहीं रखा। यह बहुत बड़ा विषय है। भारत में बहुत सी बातें समय के साथ चलन में हो गई हैं। जैसे राधा-कृष्ण नाच रहे हों।राधा-कृष्ण एक नाटक है। पेंटिंग राधा-कृष्ण, कृष्ण-राधा चुंबन, ये सब बकवास हैं।चित्रकारों के ब्रश ने कब राधा -कृष्ण को साथ में युवा बना के पेश कर दिया किसी को पता ही नहीं चला और धीरे -धीरे युवावस्था से ,अजंता -एलोरा सरीखी मूर्तियों का रूप तस्वीरों में उतार दिया। राधा-कृष्ण दर्शन को मुक्त आत्मा द्वारा समझना होगा, न कि सशर्त आत्मा द्वारा। इसलिए हम उस सौभाग्यशाली पल का इंतजार करेंगे जब हम आजाद होंगे, तब हम राधा-कृष्ण-प्राण-विद्यातिर को समझेंगे। क्योंकि कृष्ण और राधा, भौतिक क्षेत्र पर नहीं हैं।समाज में कहीं -कहीं ये भ्रम भी है कि -कृष्ण ने गोपियों और राधा को धोखा दिया। आने की कह गए पर आए नहीं ,उसके बहुत सारे कारण हैं। पर सच यही है कि किशोरावस्था से युवावस्था तक का जो पथ है उसमें बहुत से निर्णय सोच -समझ कर लेने होते हैं। 

राधा और कृष्ण 




                अपने परिजनों और समाज के लिए। कृष्ण का लौट कर ना आना वही था। जब कृष्ण ने उद्धव जी से कहा कि -उधौ मोहि ब्रज विसरत नाहीं……." और गोपियों का भी यही हाल होगा। इस पर उद्धव जी गोपियों का दर्द " अपने निर्गुण ब्रह्म या योग से दूर करने की बात कृष्ण से कहते हैं " कृष्ण उद्धव जी को जाने की अनुमति ये सोच कर दे देते हैं कि -उद्धव ,जो योग को प्रेम से बड़ा मानते -समझते है उनका भ्रम दूर करने का यही एक तरीका है और वही होता है। गोपियाँ उनको बहुत कुछ कहतीं हैं ,और कृष्ण के प्रेम को अपना एक सहारा ,हारिल पक्षी की लकड़ी के सामान बताती हैं।यदि यह धरती पर उतरता भी है तो अपने पैरों पर लकड़ी का टुकड़ा लेकर उतरता है एवं उसी पर बैठता है। उद्धव जी जब वापस आते हैं तो प्रेम को ही सत्य मानते हैं और अपने ज्ञान को मिथ्या कहने लगते हैं।

       कुछ विद्वानों के मुताबिक, राधा-कृष्ण की कहानी मध्यकाल के अंतिम चरण में💬 भक्ति आंदोलन के बाद लोकप्रिय हुई. उस समय के कवियों ने इस आध्यात्मिक संबंध को एक भौतिक रूप दिया. प्राचीन समय में रुक्मिनी, सत्यभामा, समेथा श्रीकृष्णामसरा प्रचलित थी जिसमें राधा का कोई जिक्र नहीं मिलता है. 3228 ईसा पूर्व देवकी पुत्र श्रीकृष्ण का जन्म हुआ. कुछ समय तक वह गोकुल में रहे और उसके बाद वृंदावन चले गए थे एक मत यह भी है कि राधा ने श्रीकृष्ण से विवाह करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लगता था कि वह महलों के जीवन के लिए उपयुक्त नहीं हैं. राधा एक ग्वालिन थीं, जबकि लोग श्रीकृष्ण को किसी राजकुमारी से विवाह करते हुए देखना चाहते थे. श्रीकृष्ण ने राधा को समझाने की कोशिश की लेकिन राधा अपने निश्चय में दृढ़ थीं.

      एक अन्य प्रचलित व्याख्या के मुताबिक, राधा ने एक बार श्रीकृष्ण से पूछा कि वह उनसे विवाह क्यों नहीं करना चाहते हैं? तो भगवान श्रीकृष्ण ने राधा को बताया कि कोई अपनी ही आत्मा से विवाह कैसे कर सकता है? श्रीकृष्ण का आशय था कि वह और राधा एक ही हैं. उनकाअलग-अलग अस्तित्व नहीं है.ऐसी भी मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने राधा से इसलिए विवाह नहीं किया क्योंकि वह साबित करना चाहते थे कि प्रेम और विवाह दो अलग-अलग चीजें हैं. प्रेम एक नि:स्वार्थ भावना है जबकि विवाह एक समझौता या अनुबंध है.एक मत के मुताबिक, श्रीकृष्ण ने राधा से इसलिए विवाह नहीं किया ताकि मानव जाति को बेशर्त और आंतरिक प्रेम को सिखाया जा सके. राधा-श्रीकृष्ण का संबंध कभी भी भौतिक रूप में नहीं रहा बल्कि वह बहुत ही आध्यात्मिक प्रकृति का है पौराणिक कथाओं में प्रचलित अन्य कथाओं की तुलना राधा-कृष्ण से नहीं की जा सकती है तीनों लोकों में राधा नाम की स्तुति सुनकर एक बार देवऋर्षि नारद चिंतित हो गए। वे स्वयं भी तो कृष्ण से कितना प्रेम करते थे। अपनी इसी समस्या के समाधान के लिए वे श्रीकृष्ण के पास जा पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कृष्ण सिरदर्द से कराह रहे हैं नारद ने पूछा, `भगवन, क्या इस वेदना का कोई उपचार नहीं है?′कृष्ण ने उत्तर दिया, `यदि मेरा कोई भक्त अपना चरणोदक पिला दे, तो यह वेदना शांत हो सकती है। यदि रुक्मिणी अपना चरणोदक पिला दे, तो शायद लाभ हो सकता है नारद ने सोचा, ′भक्त का चरणोदक भगवान के श्रीमुख में′फिर रुक्मिणी के पास जाकर उन्हें सारा हाल कह सुनाया।रुक्मिणी भी बोलीं, `नहीं-नहीं, देवऋर्षि, मैं यह पाप नहीं कर सकती।′नारद ने लौटकर रुक्मिणी की असहमति कृष्ण के सामने व्यक्त कर दी।कृष्ण ने उन्हें राधा के पास भेज दिया। राधा ने जैसे ही सुना, तो तुरंत एक पात्र में जल लाकर उसमें अपने पैर डुबा दिए और नारद से बोलीं, -`देवऋर्षि इसे तत्काल कृष्ण के पास ले जाइए। मैं जानती हूं इससे मुझे घोर नर्क मिलेगा,किंतु अपने प्रियतम के सुख के लिए मैं यह यातना भोगने को तैयार हूं।′

तब देवऋर्षि नारद समझ गए कि तीनों लोकों में राधा के प्रेम की स्तुति क्यों हो रही है। प्रस्तुत प्रसंग में राधा ने अपने प्रेम का परिचय दिया है। यही है सच्चे प्रेम की पराकाष्ठा, जो लाभ-हानि की गणना नहीं करता

     एक कहानी के अनुसार असल में राधा की शादी हुई ही नहीं था। ब्रह्मावैवर्त पुराण के अनुसार राधा अपने घर को छोड़ते समय अपनी परछाई (छाया राधा/माया राधा) घर पर मां कीर्ती के साथ छोड़ गई थीं.। छाया राधा की शादी रायान गोपा (यशोदा के भाई) से हुई थी और अनय से नहीं, इसीलिए ये भी कहा जाता है कि राधा रिश्ते में श्रीकृष्ण की मामी हुई थीं।इनकी शादी साकेत गांव में हुई थी जो बरसाने और नंदगांव के बीच स्थित था। यानि राधा ने अपना शादीशुदा जीवन अच्छे से व्यतीत किया भले ही मन से वो कृष्ण से जुड़ी रहीं।

                तो बात है वर्तमान समय के प्रेम की ,यूं तो आज प्रेम एक हाथ दे एक हाथ ले वाला है या कहें तो 07 फरवरी वेलेंटाइन डे से शुरू हो कर 14 फ़रवरी आते -आते सब हो लेता है फिर चाहे शारीरिक संबंध हो या ब्रेकअप होना हो तो,दुश्मनी भी हो जाए तो भी, "हद से गुजर जाना है "

 हर रोज अखबार और सोशल साइट भरी रहतीं है ऐसी खबरों से। प्रेम अगर गहराई तक जाता है, बिना किसी निजी स्वार्थ के,केवल एकदूसरे की ताकत बनता है तो ये लाजमी है कि " दोनों में किसी का अपना-बेगाना कुछ नहीं रहता,सब

     कुछ देने का मन करता है बिना किसी हिचक या किन्तु -परन्तु के " लेकिन टूटने पर या अनबन पर बात कोर्ट में पहुँच जाती है ? लानत -मलानत होती है ? ऐसा क्यों ? इस बात को कोई नकार नहीं सकता कि दुनिया का कोई भी "रिस्ता  एक लम्बा रिस्ता " बिना किसी एक के,दूसरे से ज्यादा झुके हरगिज नहीं बना रहा सकता। तो टूटने के बाद इतना बुरा कैसे और क्यों हो जाता है अगर वो  "राधा-कृष्ण " के पैमाने वाला होता है तो ? तो उनकी आड़ ले कर अपनी इच्छाएं पूरी करने का अधिकार किसने और कैसे दे दिया किसी को भी।

 किसी का दुःख कम करना ,एक हमदर्द होना या नेक राह दिखाना ये तो आप ऐसे भी कर

       सकते हैं उसके लिए  "शारीरिक संबंध बनाना " एक इलाज कैसे हो सकता है वो भी तब ,जब आप किसी अन्य के साथ विवाह के बंधन में बंधे हैं ,या आप जिससे प्यार करते हैं उसके साथ विवाह नहीं कर सकते -दोनों ही स्थितियों में आपके संबंध को,आपको केवल कमजोर ही बनाएंगी इससे ज्यादा कुछ नहीं। प्यार अहसास का जज्बा है उसे अहसास से ही फलने -फूलने दीजिए। वासना का लिजलिजापन मत घोलिए उसमें। आपके दिल -दिमाग में अगर कोई खोट नहीं तो आप किसी से भी नजरें मिला के बात कर सकते हैं हमेशा।

    आज हम सभी सोशल नेटवर्क से ऐसे जुड़े हैं जितने पहले पड़ौसियों से नहीं जुड़े होंगे शायद उसी " अनजान जुड़ाव ने " हम सब को कहीं न कहीं किसी ऐसे एक शख्स से जोड़ रखा है जिसके बिना लगता है हमारी दुनिया अधूरी या बेजान हो जाएगी। 15-16 साल से ले कर

शादी तक ज्यादातर लड़के -लड़की किसी ना किसी से जुड़े ही होते हैं ,तो जाहिर सी बात है कि किसी और के साथ शादी के बाद वो दूसरा " शख्स " अचानक से किसी बुखार की तरह उतर थोड़े जाएगा, ना ही किसी सॉफ्टवेयर फाइल की तरह हर जगह, यानि कि रिसाइकलबिन से भी डिलीट तो नहीं हो जाएगा। हाँ इतना जरूर है कि समय रहते बढ़े हुए फर्ज और सदस्यों सेखुद व खुद वो पहले वाला जुड़ाव धुंधलाता जाएगा और मिलने –जुलने, बात करने की तीव्रताभी कम हो ही जाएगी और होनी भी चाहिए ,तभी आप आगे की जिंदगी से सुकून की उम्मीद कर सकते हैं वरना हरगिज नहीं। क्योंकि अब आपका दुःख -दर्द बांटने वाला कोई आपका हमसाया -हमसफ़र बन के आ गया है।

जितने भी ये वेब सीरीज वाले या फिल्मों वाले जो सिर्फ और सिर्फ यौन सामग्री दिखाने के ही पक्षधर हैं ,मुझे नहीं पता वो अपने परिवार के लिए क्या और कैसा सोचते हैं पर समाज में जो ये हद ऊपर की " विकृतियां " आईं हैं उनको बढ़ावा यहीं से मिल रहा है।

            तो जज साहब !आप प्रेम की बात कर रहे हैं तो प्रेम की पराकाष्ठा तक जाइए और प्रेम की पराकाष्ठा -प्रेम है और कुछ भी नहीं वहां मिलना -खोना नहीं है प्रेम तो वो "पारस पत्थर" है जो आपको हर रोज कल से ज्यादा चमकदार बनाएगा। तो जनाव प्रेम करने के लिए ,प्रेमी या प्रेमिका बनने के लिए बड़ा जिगरा चाहिए ,साहस -हिम्मत चाहिए।मौम के जैसे घुलने -पिघलने का धैर्य चाहिए। मिटटी में बीज की तरह सीलना-मिलना ,अस्तित्वहीन हो कर पुनः अंकुरित होने को तैयार रहना है। प्रेम की परिभाषा आज भी शदियों पुरानी ही है। फ़िल्मी दुनिया ने कितना भी बदला हो इसे पर सच्चाई इसकी अभी भी वही है -प्रेम का तात्पर्य प्रेम,लेन-देन तो हरगिज नहीं।

                  यहां मैंने आपको एक जज की कुर्सी और नीति वचनों के तालमेल को दिखाया। कृष्ण और राधा के प्रेम की गंभीरता ,चरणोदक, वेलेंटाइन डे आदि की बात की। हारिल पक्षी भी शायद आपने देखा हो कभी और उसके बारे में जाना और पढ़ा हो हिंदी की किताबों में।

😀प्रतिक्रिया देने में कंजूसी न करें 

 

        




  शून्यता की ओर   मुझे लेखन क्षेत्र में आए हुए यही कोई १०-११ वर्ष हुए होंगे। पिछले ४-५ वर्ष से जब भी  मैं  किसी साहित्यिक आयोजन में होती...